Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

सुहागरात के अगले दिन बिस्तर पर तड़पता मिला दूल्हा, 26 टांके लगने के बाद बची जान

Spread the News

नागौर| राजस्थान के नागौर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सीलिंग फैन गिरने से एक युवक की गर्दन कट गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने 26 टांके लगाकर युवक की जान बचा ली। एक दिन पहले उसकी शादी हुई है। दरअसल, मकराना जिले के गौदाबास इलाके में एक युवक के ऊपर छत का पंखा गिर गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और हाथ पर गहरा घाव भी हो गया।

एक दिन पहले उसकी शादी हुई है। मार्बल व्यापारी इकराम पुत्र शेख रमजान सिसोदिया (27) की नौ मई को जन्नत निवासी अब्दुल सराय वासी महमूद आलम की पुत्री जन्नत (24) से शादी हुई थी। शादी की सारी रस्में रात में संपन्न हुई। शनिवार सुबह जन्नत अपने मायके चली गई। इकराम रात भर जागकर बहुत थक गया था। इसलिए वह अपने कमरे में सो गया।

दोपहर करीब 12 बजे कमरे में सो रहे इकराम के रोने की आवाज सुनाई दी। चीख पुकार सुनकर परिजन व रिश्तेदार कमरे में आ गए। देखा तो इकराम खून से लथपथ था। उसके गले और एक हाथ में गहरा घाव था, जिससे खून बह रहा था। बेड पर सीलिंग फैन पड़ा हुआ था। सो रहे इकराम पर छत का चलता पंखा गिर गया। पंखे के ब्लेड से उसकी गर्दन और हाथ पर गहरे कट के निशान थे।

उसे तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इकराम की हालत देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया। सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. फारूक ने बताया कि इकराम के गले के दोनों ओर बुरी तरह से कट लगा हुआ था।

उसका खून बह रहा था। किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की स्थिति नहीं थी, इसलिए डॉ. ईश्वर, डॉ. रजत ने पुरुष स्टाफ नर्स प्रकाश, प्रेम, रमेश के साथ इकराम का ऑपरेशन किया और कटी हुई नसों को फिर से जोड़ा गया। उनके गले में 26 टांके लगे हैं।

युवक की स्थिति पहले से बेहतर है। हालांकि उनका काफी खून बह चुका था। उधर, घटना की सूचना मिलने पर मकराना थाने के प्रधान आरक्षक प्रकाश भी अस्पताल पहुंचे। उसने इकराम का बयान लिया और उसके घर गया और उस कमरे को भी देखा, जिसमें इकराम सो रहा था।

पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इकराम ने पंजाब के अंबाला में मार्बल का गोदाम लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments