नई दिल्ली,11 फरवरी। रणवीर इलाहाबादिया, जो इंडियाज गॉट लेटेंट के नवीनतम एपिसोड में जज के रूप में दिखाई दिए। इस शो में रणवीर ने अपने ‘अनुचित’ चुटकुलों से कॉमेडियन समय रैना और उनके साथी जजों को चौंका दिया था। समय रैना का शो इंडियाज गॉट टैलेंट अक्सर विवादों में घिरा रहता है।
अब शो से जुड़ा एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अश्लील कमेंट करते नजर आ रहे हैं, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट इन दिनों सुर्खियों में है। उनका शो बेशक युवाओं के मनोरंजन का साधन है, लेकिन इस शो पर अश्लीलता की हदें पार करने का आरोप लगाने वालों की संख्या भी कम नहीं है।
इसी बीच शो एक बार फिर विवादों में घिर गया है। समय के शो का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया उर्फ बियर बाइसेप्स ने भारी प्रतिक्रिया मिलने के बाद सामी रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपनी भद्दी टिप्पणियों और चुटकुलों के लिए माफी मांगते हुए एक मिनट का वीडियो साझा किया है।



