Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

जब एक बंदर के कारण पूरा देश डूबा अंधेरे में, जानिए कब बहाल होगी बिजली, मंत्री का बड़ा बयान

Spread the News

नई दिल्ली, 10 फरवरी।  श्रीलंका के लिए एक बंदर मुसीबत बन गया। श्रीलंका में रविवार से पूरे देश में बिजली गुल है। इसके पीछे एक बेहद अजीब वजह थी। देश में अचानक ये बिजली संकट एक ऐसे कारण से हुआ जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल, भारत के पड़ोसी देश में अचानक बिजली गुल होने के पीछे एक बंदर का हाथ था।

रात करीब 11:30 बजे श्रीलंका में एक पावर ग्रिड सब-स्टेशन में बंदर घुस गया और पूरे देश की बिजली गुल कर दी। कई घंटे बाद भी बिजली पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी। बिजली मंत्री कुमारा जकोडी ने कहा, ”एक बंदर हमारे ग्रिड ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे सिस्टम में असंतुलन पैदा हो गया.” उन्होंने कहा कि यह घटना दक्षिणी कोलंबो के एक उपनगर में हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments