Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जवान भांजी को हुआ मामा से प्यार, शादी करने के लिए छोड़ा गांव, फिर माता-पिता ने…

Spread the News

डाबरा , 5 अप्रैल 2025। मध्य प्रदेश के डाबरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक भांजी अपने मामा को देखकर फिसल गई। युवती को अपने मामा को देखते ही उससे प्यार हो गया और उनकी प्रेम कहानी इतनी ऊंचाई तक पहुंच गई कि सारी सीमाएं टूट गईं। जब लड़की के परिवार को इस प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो दोनों घर से भाग गए। बाद में जब वे वापस आये तो थाने गये और अपने बालिग होने का सबूत दिया।

इसके बाद दोनों के परिवारों ने पुलिस से भी संपर्क किया, जहां दोनों परिवारों की काउंसलिंग की गई। आखिरकार परिवार को मामा-भांजी के प्यार के आगे झुकना पड़ा। रिश्ते में मामा-भांजी लगने वाले युवक-युवती ने मंदिर में शादी कर ली।

मामा-भांजी घर से भाग गये
हाल ही में मामा-भांजी बिना किसी को बताए घर से भाग गए और अब जब वे प्रयागराज से लौटे तो थाने जाकर अपने बालिग होने का सबूत दिया। भितरवाड़ थाना क्षेत्र निवासी युवती का शिवपुरी जिले के रामनगर निवासी अवनीश कुशवाह के साथ 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की गांव के रिश्ते में अवनीश की भांजी लगती थी।

दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और 30 मार्च को दोनों अपने परिवार को बिना बताए एक साथ भाग गए। इधर, लड़की के घर से भागने के बाद उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी और पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी।

जब युवक-युवती को पुलिस में की गई शिकायत की जानकारी हुई तो दोनों गुरुवार को वापस लौटे और सीधे भितरवाड़ थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने कहा कि वह साथ रहना चाहते हैं। इसलिए वे लोग भागकर प्रयागराज आ गये। उन्होंने अपने बालिग होने का सबूत पेश किया और एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई।

लड़की के थाने पहुंचने की जानकारी जैसे ही परिवार को मिली तो वे भी थाने पहुंच गए। यहां अवनीश और लड़की ने अपने-अपने परिवार को समझाया और आखिरकार दोनों परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए और उन्हें शादी के लिए हनुमान मंदिर ले गए। मामा-भांजी के प्यार और फिर शादी से हर कोई हैरान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments