Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

नशे की ओवरडोज़ से नोजवान युवक की मौत, दरवाज़ा खोलने पर चला पता

Spread the News

अमृतसर, 13 सितंबर। यहां से एक बुरी खबर सामने आई है। थाना बी डिवीजन के अंतर्गत चौक करोड़ी के पास स्थित एक होटल के कमरे में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत का पता तब चला जब सुबह होटल स्टाफ कमरा खोलने गया। काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा खोला गया तो कमरे में युवक का शव मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चौक करोड़ी निवासी मनी के रूप में हुई है। मृतक के भाई मनदीप सिंह ने कहा कि उसका भाई नशे का आदी जरूर था, लेकिन उसकी मौत नशे की वजह से नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और होटल के अंदर लगे सीसीटीवी की जांच की जाए कि उनके भाई के साथ कमरे में कौन था।

उधर, थाना बी डिवीजन के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें होटल प्रबंधन ने ही सूचना दी थी, जिसके बाद जब वह पहुंचे तो देखा कि होटल के कमरा नंबर 201 में शव पड़ा हुआ था। मृतक ने सोमवार रात को ही यह कमरा लिया था। सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में गया तो दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments