Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पंक्चर लगाने वाले का बेटा बना जज, PCS-J में हासिल किया157वां रैंक

Spread the News

उत्तर प्रदेश, 13 सितंबर। प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के बाराई हरख गांव में साइकिल पंचर की छोटी सी दुकान चलाने वाले शहजाद अहमद का बेटा जज बन गया है। यूपी में पीसीएस-जे भर्ती का रिजल्ट 30 अगस्त को जारी हुआ था। इसमें अहिद अहमद ने 157वां रैंक हासिल किया। हैरानी की बात यह है कि अहिद अहमद ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है।Svg%3E

अहिद की सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि उनके पिता, जो साइकिल के टायरों की मरम्मत करके परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनकी माँ, जो कपड़े सिलती थीं, ने दिन-रात कड़ी मेहनत करके उन्हें पढ़ाया। कुछ साल पहले तक वह अपने पिता के साथ साइकिल की मरम्मत करते थे और कभी-कभी महिलाओं के कपड़े सिलने में अपनी मां की मदद करते थे, लेकिन अब वह जज बन गए हैं।

अहिद अहमद की सफलता पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी जा रही है।
अहिद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय से आठवीं कक्षा तक की शिक्षा उसी गाँव में पूरी की, जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज शहर चले गए, जहाँ उन्होंने 2012 में सरकारी इंटर कॉलेज से 12 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बीए और वहीं से एलएलबी की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments