Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

11 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट- भाखड़ा में वॉटर-लेवल बढ़ा,घग्गर का जलस्तर बढ़ा

Spread the News

अमृतसर। पंजाब में बाढ़ के बाद हालात सामान्य होते दिख रहे हैं, लेकिन हिमाचल में हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी में जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हरियाणा के पंचकूला एरिया में घग्गर का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके बाद मानसा व अन्य इलाकों में भी घग्गर के किनारों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेस्क्यू टीमों के अलावा जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है, ताकि हालात पहले की तरह न हो पाएं।

वहीं भाखड़ा बांध में वॉटर लेवल 1651 के पार हो गया है, यह लेवल फ्लड गेट लेवल से 6 फीट अधिक है, लेकिन खतरे से जलस्तर 29 फीट नीचे है। वहीं, भाखड़ा के नीचे बने नंगल डैम में जलस्तर 1951 बताया जा रहा है, जो खतरे से सिर्फ 3 फीट नीचे है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आज हिमाचल में बारिश के बाद हालातों को देखते हुए भाखड़ा के फ्लड गेट खोले जा सकते हैं। SDM नंगल ने अलर्ट जारी किया है कि अगर भाखड़ा से अधिक पानी छोड़ा गया तो सतलुज के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

इसी बीच मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में दोबारा से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दोपहर 1 बजे तक पटियाला, SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, SBS नगर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला में अलर्ट जारी किया है। वहीं आज हिमाचल में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। कुल्लू-मंडी व शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments