Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडवरी स्कूल भोगपुर ने गोजुकाई इंटर स्टेट कराटे-डू चैंपियनशिप में की  जीत हासिल

Spread the News

भोगपुर,1 अगस्त। कपूरथला में गोजुकाई अंतरराज्यीय कराटे-डू चैंपियनशिप 2024 आयोजित की गई। जिसमें अमृत, दिलप्रीत, कृशव ने स्वर्ण पदक, करमन, नवजोत कौर, विराज ने रजत पदक और साहिल, एकमजोत, एकमनूर, करणवीर ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया और वहीं वुडवरी स्कूल भोगपुर की कराटे टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए कराटे एसोसिएशन की ओर से कराटे कोच मैडम मिसेज रूप और शिक्षिका अनिता को भी सम्मानित किया गया।
डायरेक्टर मिस मनजिंदर कौर ने कराटे टीम और पूरे स्टाफ को बधाई दी और बच्चों को सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments