Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

औरत ही औरत को कर रही थी देह व्यापार के लिए मजबूर , पुलिस पहुंची तो हुआ यूं कि…

Spread the News

जांजगीर/चांपा/छतीसगढ़। जिले के थाना जांजगीर में एक नाबालिग को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था। बात ना मानने पर उससे मारपीट की जा रही थी। इस बाबात नाबालिग ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाबालिग की रिपोर्ट पर तुरंत छापेमारी की गई और 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट के मुताबिक, पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है। नाबालिग की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों के खिलाफ भादवि की धारा के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने औऱ मानव देह व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड डाली। इसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से हिरासत में लिए गए। घटनास्थल से मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इनमें से दो आरोपी रायगढ़ जिले के, एक आरोपी कोरबा जिले का और 6 आरोपी जांजगीर जिले के हैं। रेड के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी मिले, जो देह व्यापार में लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments