Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

फंदे पर लटका मिला लेडी डॉक्टर का शव, 2 साल पहले हुआ था तलाक

Spread the News

कोटा/राजस्थान। कोचिंग सिटी कोटा में एक महिला डॉक्टर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। लेडी डॉक्टर का शव उसके अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ था। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर उसे एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस ने डॉक्टर की मौत को लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।

पुलिस के अनुसार वारदात कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके में हुई। यहां के उज्जवल विहार इलाके में एक महिला चिकित्सा अधिकारी का शव सोमवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका की शिनाख्त डोली सुमन के रूप में हुई है। वह अपने मकान में अकेली ही रहती थी। डोली का शव उसके मकान में एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवाया।

डोली के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव लटकाने का अंदेशा जताया है। डॉक्टर डोली सुमन बूंदी के बरूधन में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 2 साल पहले ही डोली का तलाक हुआ था।

उसके बाद वह अकेले ही रहती थी। परिजनों का कहना है कि डोली आत्महत्या नहीं कर सकती। किसी व्यक्ति ने उनकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया होगा।

परिजनों का कहना है कि डोली के घर के दरवाजे खुले थे। वहीं कई ऐसे एंगल हैं जिससे यह पता चलता है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है।

पुलिस परिजनों के आरोप और घटनास्थल के अलामात के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है परिजनों के आरोपों के मद्देनजर डोली की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments