Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

अरविंद केजरीवाल होंगे पंजाब के सीएम? दिल्ली की हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की भविष्यवाणी

Spread the News

नई दिल्ली/ चंडीगढ़ 9 फरवरी।   दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा हमला बोला है। बाजवा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले एकनाथ शिंदे हो सकते हैं। दिल्ली नतीजों पर बोलते हुए बाजवा ने कहा कि केजरीवाल अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अब आम आदमी पार्टी में बड़ा उलटफेर होगा। बाजवा कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं जो हमेशा से आप के साथ कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ रहे हैं। बाजवा ने दिल्ली में आप की हार के बाद पार्टी की राज्य इकाई में विभाजन की भविष्यवाणी करने का दावा किया है। बाजवा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की तरह बागी हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप के 30 से ज्यादा विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। ये विधायक दल बदलने को तैयार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments