संगरूर, खानूरी: 9 फरवरी। खानूरी किसान मोर्चा में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल आज 76वें दिन भी जारी है। उनके नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है और आगामी महापंचायतों की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डल्लेवाल को लगाई गई ड्रिप हटा दी गई है। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कृषि मंत्री शिवराज चौहान के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बयान निजी मंडियों को बढ़ावा देने वाला है।
खनूरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल शुक्रवार को 75वें दिन भी जारी रही। हालांकि इलाज के लिए राजी होने के बाद उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा है।



