Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

मानवाधिकारों की सुरक्षा, पीड़ितों व बेसहारा बच्चियों के लिए हमेशा करती रहूँगी संघर्षः डाक्टर इला मिश्रा

Spread the News

इनसानियत की मदद से रब की रज़ा के साथ-साथ मिलता है दिल को सकून

नई दिल्ली/नोएडा।  इला चेैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में गरीब बच्चों के लिए लंगर ए रसूल,यतीम ओैर ज़रूरतमंद लड़कियों की शादी का प्रबंध, झुग्गियों में जीवन गुज़ारने वाले परिवोरों के उत्थान के इंतज़ाम, बेसहारा बच्चे ओैर बच्चियों की शिक्षा का बंदोबस्त, जेल के कैदियों के लिए कंबल ,कपड़ों का अहतमाम, बीमार लोगों की सेवा करना,बच्चियों को हुनर से जोड़ने के लिए सिलाई मशीनें देना, पढ़ने वालों छात्रों को स्कूल बैग देकर उनका हौसला बढ़ाना,पीड़ित महिलाओं को किसी मुनासिब वय्वसाय से जोड़ कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना ये सभी चीज़ें एक ही समय में अपना कीमती समय निकाल कर अंजाम दे रही हैं डाक्टर इला मिश्रा।

पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इला चेरीटेबल ट्रस्ट से जुड़े लोग हमेशा से ही मानवाधिकारों की सुरक्षा,पीड़ितों,बेसहारा लोगों की मदद करने का संकलप लेकर चलते हैं, इस आशा के साथ कि समाज के समूह वर्ग एवं समूह लोगों का उत्थान होना चाहिए। इला मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से जहाँ मन को संतुष्टी ओैर इतमीनान मिलता है,वहीं इस से हमें रब की रज़ा भी प्राप्त होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments