Home पंजाब अमृतसर माँ दुर्गा वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) जय हो क्लब मुहल्ला कलीनिक द्वारा फ्री...

माँ दुर्गा वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) जय हो क्लब मुहल्ला कलीनिक द्वारा फ्री मैडीकल कैंप,फ्री टैस्ट,फ्री दवाइयों का किया गया प्रबंध

Svg%3E
Spread the News

मुस्लिम नेता जनाब मोैलाना शाहिद अहमद एवं धर्मगुरु बाबा लाल जी महाराज ने समागम में लिया हिस्सा

 अमृतसर। माँ दुर्गा वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) जय हो क्लब मुहल्ला कलीनिक का एक समागम आयोजित किया गया। जिस में विशेष रूप से धर्मगुरु बाबा लाल जी महाराज एवं मुस्लिम नेता जनाब मोैलाना शाहिद अहमद व अन्य ने शिरकत की। इस अवसर पर पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हुए मोैलाना शाहिद अहमद ने कहा कि आज का ये समागम अपने आप में बहुत ही खास है, क्योंकि इस में फ्री मैडीकल कैंप,फ्री टैस्ट,फ्री दवाइयों का माँ दुर्गा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रबंध किया गया है,जो अपने आप में बहुत अहम है। इस प्रकार की सेवा समाज में जहाँ ज़रुरतमंदों की ज़रूरत को पूरा करती है, वहीं इस से हमारे समाज में जागरुकता ओैर एक दूसरे के ख्याल रखने की भावना भी पैदा होती है।