Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पत्नी को 17 साल झेलना पड़ा नर्क, बेल्ट से मारकर उधेड़ दी चमड़ी, फिर किया गंजा

Spread the News

यूके। 45 साल के कलंदर निबराज़ ने अपनी पत्नी को शादी के 17 सालों में नर्क भोगने के लिए मजबूर कर दिया। इन 17 सालों में महिला ने क्या कुछ नहीं सहा। उसके ऊपर और जान लेने तक की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। सुनवाई के दौरान कलंदर पर अपनी पत्नी को गंजा करने, उसे बेल्ट से पीटने और कई तरीकों से टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने कई मौकों पर उसके पेट पर लात भी मारी।

जानकारी के मुताबिक़, शख्स बेरोजगार था और अपने लिए काम नहीं ढूंढ पा रहा था। उसकी पत्नी की कमाई से ही घर चल रहा था और साथ ही उसी से शख्स ड्रग्स खरीदता था। मूल रुप से श्रीलंका का रहने वाला ये कपल यूके में बसा है। कुछ दिनों पहले कोरोना काल में शख्स काफी समय के लिए श्रीलंका में भी रहा था। इस दौरान शख्स के कई औरतों से रिश्ते बने और उसने अपनी पत्नी को ही इसका जिम्मेदार ठहराया।

शख्स अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह पत्नी को ही बताता था। उसके मुताबिक़, चूंकि उसकी पत्नी सुन्दर और अमीर नहीं थी, इस वजह से वो दूसरी महिलाओं से अफेयर रखता था। इस डोमेस्टिक वायलेंस का खुलासा तब हुआ जब उसकी पत्नी ने अपनी एक दोस्त से इसका जिक्र किया।

महिला की दोस्त ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया। हालांकि, कलंदर ने पुलिस को कहा कि ये इल्जाम गलत है। उसने अपनी पत्नी को पूरा सम्मान दिया और आजादी भी दी। बात रही उसकी पत्नी को गंजा करने की, तो उसने अपनी मर्जी से अपने बाल मुंडवाए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments