Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Google search engine

कराटे चैंपियनशिप में वुडबरी स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

Spread the News

भोगपुर। जालंधर में सीकेसी पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई थी जिसमें करीब 600 बच्चों ने भाग लिया। वुडबरी स्कूल के बच्चों ने भी इसमें अधिक से अधिक भाग लिया। जिसमें साहिलप्रीत व कर्मनवीर ने गोल्ड तमगा, अरमान, मंतोज, विराज, कर्मणवीर ने चांदी का तगमा तथा गुरनूर, नवराज, एकनूर, हरजोत ने कांस्य तमगा प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कोबरा कराटे सेंटर के अध्यक्ष संजीव कुमार नागपाल, महासचिव राजीव कुमार नागपाल वहीं तकनीकी निदेशक जितेंद्र कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कि विजेता बच्चों ने जल्द ही मलेशिया में होने वाली चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं, ये बच्चों को खुद की रक्षा करना सिखाते हैं।

विद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन डडवाल ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सब को विश्वास दिया कि भविष्य में भी इस तरह के खेल होते रहेंगे। स्कूल पहुंचने पर विजेताओं व प्रशिक्षकों का जोरदार स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments