Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अमेरिका से निकाले गए भारतीयों का विमान आखिर अमृतसर में ही क्यों कर रहे लैंड? वजह जान खिसक जाएगी पैरो तले ज़मीन

Spread the News

अमृतसर, 15 फरवरी। आज अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमेरिका की दूसरी फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को इस पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि विमान को अमृतसर एयरपोर्ट पर नहीं बल्कि हिंडन या किसी अन्य एयरपोर्ट पर उतरना चाहिए था। उनके बयान पर पंजाब के नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

इन प्रतिक्रियाओं के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह का ट्वीट सामने आया है। इसमें उन्होंने विमान को अमृतसर में उतारने का कारण बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ”अमेरिका से भारत में प्रवेश करने वाली उड़ानों के लिए अमृतसर निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसीलिए अवैध अप्रवासियों को लेकर अमेरिकी विमान वहां उतर रहा है। भगवंत मान जी, अपनी लापरवाही के कारण मुद्दे का राजनीतिकरण करना बंद करें और साजिशें फैलाना बंद करें।

आपको बता दें कि सी.एम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मान ने सवाल किया कि विमानों को केवल अमृतसर में ही क्यों उतारा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र ने केवल अमृतसर को ही क्यों चुना है। उन्होंने कहा कि पहला विमान भी अमृतसर में लॉन्च किया गया था और अब दूसरा विमान भी अमृतसर में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। सी.एम ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाबियों के साथ धक्का कर रही है। वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी अमेरिका से अमृतसर तक अवैध भारतीय प्रवासियों को ले जाने वाली उड़ानों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

सी. एम. मान ने केंद्र पर कड़ी नाराजगी जताते हुए केंद्र पर तीखा हमला भी बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मान ने सवाल किया कि विमानों को केवल अमृतसर में ही क्यों उतारा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र ने केवल अमृतसर को ही क्यों चुना है। उन्होंने कहा कि पहला विमान भी अमृतसर में लॉन्च किया गया था और अब दूसरा विमान भी अमृतसर में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। सी.एम. मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाबियों के साथ धक्का कर रही है। और ये भी कहा कि पंजाबियों को बदनाम करने के लिए ही निर्वासित भारतीयों के विमान अमृतसर में उतारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वासन एक राष्ट्रीय समस्या है और ऐसे में इन विमानों को कहीं और उतारा जा सकता है।

भगवंत मान के बयान पर शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका में बसाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, सरकारें हमेशा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करती रही हैं। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, विशेषकर अमृतसर जिला जो सीमा के करीब है। यहां विमान उतारना पंजाब को बदनाम करने और यह दिखाने की साजिश है कि केवल पंजाबी ही अवैध अप्रवासी हैं। विमान कहीं भी उतार सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments