Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जाने वालों को भला कौन रोक पाया है- लोगों ने तो बिछड़ों पर मातम मनाया है

Spread the News

जाने वालों को भला कौन रोक पाया है,
लोगों ने तो बिछड़ों पर मातम मनाया है।

चंद सांसों की मिलती नहीं उधारी कहीं,
जीना झूठा ही सही मौत का सरसाया है।

धन दौलत और हुस्न भरी हया खजाना,
कफ़न के नीचे दफन कर के लुटाया है।

क्यों अपनों के लिए मरते रहते रात दिन,
जाने के बाद अपनों ने दिल से भुलाया है।

उठ भी जाओ ना क्यों सोये हो मनसीरत,
गहरी नींद में सो रहों को नहीं जगाया है।
************

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments