Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

कोर्ट द्वारा स्टे लगने के बाद भी नहीं थम रहा नकवी कॉलोनी में अवैध कब्जों का सिलसिला

Spread the News

जालंधर। जानकारी के मुताबिक नकोदर चौक स्थित नकवी कॉलोनी में ताजा स्टे लगा है जिसके बावजूद भी आज रविवार को छुट्टी का दिन देखते हुए कब्जा धारियों ने नींव खोदना शुरू कर दिया। हालांकि उक्त जगह पर भारी संख्या में ईंट 4 दिन पहले से ही रखी गई थी जिस की जानकारी पंजाब वक्फ बोर्ड के अधिकारियो को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कब्जा धारी जब नींव खोद रहे थे तभी उक्त जगह पर रह रहे सज्जाद नकवी, हिना नकवी और उनके सहयोगी ने कब्जा करने से मना कर दिया। लेकिन सैयद याकूब हुसैन नकवी और उनके सुपुत्र ने कब्जा धारियों का स्पोर्ट किया। जिसकी वजह से याकूब हुसैन नकवी के लड़के और उनके लड़की पक्ष के आपस में ही विवाद पैदा हो गया जिसमें कुछ एक को चोट भी लगी है।

Svg%3E


अब सवाल यह उठता है की उक्त जगह की अगर लीज हुई है तो अपराधी पंजाब वक्फ बोर्ड है। क्योंकि हाईकोर्ट ने पूरे नकवी कॉलोनी को खाली कराने का आर्डर दिया था लेकिन वक्फ बोर्ड खाली नहीं करा सका और सैयद याकूब हुसैन नकवी जद्दोजहद के बाद इसका सटे ले आए अब इस जगह पर स्टे  लगा हुआ है।
वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर मोहम्मद फय्याज फारुकी जो बार-बार दावा करते हैं कि वक्फ बोर्ड की जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे आखिर शहर की प्राइम लोकेशन जमीन पर हाई कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद भी अवैध कब्जा क्यों नहीं हटाया जा रहा और उल्टे उस जगह पर कब्जा हो रहा है, निर्माण कार्य चलाए जा रहे हैं। फैय्याज फारुकी इस मामले पर खामोश क्यों है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments