मुंगेर। इन दिनों बिहार के मुंगेर जिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में मुंगेर के एक निजी नर्सिंग के संचालक व डॉक्टर अश्लील हरकत करते हुये एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब यह वीडियो के पास भी पहुंच गया है। इस वीडियो में मुंगेर के प्रतिष्ठित निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर अयूब द्वारा एक लड़की के साथ अश्लील व्यवहार किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद शहर में इसको लेकर काफी चर्चा होती रही। लोग इसे अलग-अलग ग्रुप में शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो सी.सी.टी.वी फुटेज के जरिये सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर द्वारा कुर्सी पर बैठ कर एक युवती के साथ अश्लील हरकत की जा रही है।



