Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने पिंड खेड़ा जमशेर में रखा मदरसे का नींव पत्थर

Spread the News

हमेशा से तालीम इंसान की बुनियादी जरूरत रही हैः लुधियानवी

जालंधर । पिंड खेड़ा जमशेर में गुर्जर भाईचारे द्वारा बच्चों को तालीम देने के लिए मदरसा बनाया जाएगा , आज पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने मदरसे का नींव पत्थर रखा इस मौके पर पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब प्रधान अख्तर सलमानी ,पंजाब के उपाध्यक्ष लियाकत अली गुर्जर, मौलाना अबू बकर साहब, मदरसा के प्रधान हाजी बशीर, अनवर अहमद गुर्जर , कारी इमरान साहब द्वारा शाही इमाम का स्वागत किया गया।
शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने बयान करते हुए कहा की हमेशा से तालीम इंसान की बुनियादी जरूरत रही है । लोगों को तालीम की अहमियत समझाते हुए कहा कि इंसानियत भरी जिंदगी के साथ अच्छा पड़ोसी बनना है आपसी प्यार मोहब्बत से हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी के साथ अच्छे अखलाक के साथ पेश आना है और अपनी जिंदगी को अपने नबी के तरीके पर गुजारना है, और आपसी भाईचारा प्यार व मोहब्बत के गुलदस्ते को बड़ी जिम्मेवारी से संभालना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments