बठिंडा, 2 दिसंबर | यहां से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक चाची और उसके भतीजे ने अफेयर के चलते आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार दोनों चाची-भतीजे के बीच पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में थे। उनके रिश्ते को लेकर उनके परिवार में बड़ा विवाद चल रहा था और परिवार उन्हें एक साथ रहने की इजाजत नहीं दे रहा था, जिसके चलते दोनो ये खौफनाक कदम उठाया।
अधिक जानकारी के अनुसार चाची की उम्र 48 साल और भतीजे 29 साल बताई जा रही है। चाची मनदीप कौर की दो बेटियाँ थीं और भतीजा गुरप्रीत सिंह अविवाहित था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शव और जहर को अपने कब्जे में ले लिया है।



