लुधियाना, 2 दिसंबर | राज्य में ठंड ने दसतक दे दी है, जिसके चलते मौसम में काफी बदलाव और धुंध देखने को मिल रही है, और बढ़ती धुंध के मद्देनजर पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। दरअसल बढ़ती धुंध में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है, जिसके चलते अब स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9.30 बजे शाम 3.30 बजे तक रहेगा।
यह सूचना राज्य के सिक्षा मंत्री ने ट्वीट के माध्यम से दी है। ट्वीट में बैंस ने कहा कि”माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और मौसम परिवर्तन के कारण छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के खुलने का समय राज्य में प्रातः 9:30 बजे का समय है तथा अवकाश 3:30 बजे किया जाता है।
ये आदेश सोमवार 04/12/2023 से 23/12/2023 तक सभी प्राइमरी/मिडिल/हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे।”




