मुम्बई। बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल विक्की कौशल – कैटरीना कैफ अक्सर अपनी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में रहते हैं। कपल की जब से शादी हुई है, फैंस तब से इन्हें दो से तीन होते हुए देखना चाहते हैं। कई बार तो मीडिया में कैटरीना के लुक को लेकर दावा किया गया कि वह प्रेग्नेंट हैं।
हालांकि वे सभी दावे गलत साबित हुए जब कैट ने खुद आकर उन अटकलों को खारिज किया। अब शादी के दो साल बाद विक्की कौशल ने पहली बार अपनी वाइफ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ फैमिली प्लानिंग शुरू करने के बारे में खुलकर बात की।
हाल ही में ‘रेडियो सिटी’ में बात करते हुए जब विक्की कौशल से सवाल किया गया कि क्या उनपर बच्चे के लिए अपने-अपने परिवारों से किसी दबाव का सामना करना पड़ता है? इन बातों को खारिज करते हुए विक्की ने ना में जवाब दिया। उन्होंने आगे खुलासा किया कि उनका परिवार बेहद शानदार है और उनके घरवाले बेहद अच्छे हैं। वे उन पर बिल्कुल भी दबाव नहीं डालते हैं।
आगे विक्की ने यह भी खुलासा किया कि उनके माता-पिता कैटरीना के साथ उनके रिश्ते के बारे में जानने वाले पहले लोग थे। उन्होंने कहा, हमारे रिश्ते के बारे में सबसे पहले जिन लोगों को पता था कि मैं कैटरीना कैफ को डेट कर रहा हूं, वे मेरी मां और पिता थे।
ऐसे तो दिन नहीं आए के वायरल (भयानी) से पता लगे, मैंने उनसे कहा, स्थिति इतनी बुरी नहीं है कि उन्हें इसके बारे में पापराज़ी से पता चले।” विक्की ने आगे ये भी कहा कि शुरू-शुरू में विश्वास नहीं हो रहा था कि कैटरीना जैसी सुपरस्टार उन्हें ध्यान दे रही है।



