ग्रेटर नोएडा, 15 सितंबर। ग्रेटर नोएडा में ड्रीम वैली प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन साइट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस जगह पर लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नोएडा के सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मजदूरों के परिजनों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे।
बताया जा रहा है कि बिल्डर इस प्रोजेक्ट में 26 मंजिला इमारत बना रहा था। हादसे के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। ग्रेटर नोएडा में अमरपाली बिल्डर्स की कंस्ट्रक्शन साइट पर लिफ्ट गिरने के बाद डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। 5 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।



