Sunday, September 27, 2026
No menu items!
Google search engine

…..जब मेकअप में मसरूफ एक्ट्रेस नोरा फतेही को चोरी-चोरी देख रहे थे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

Spread the News

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक जहां अपने ‘द कपिल शर्मा शो’  की वजह से खबरों में बने रहते हैं। वहीं दूसरी ओर वह शो सेट से अपनी मजेदार वीडियो शेयर फैंस का दिल जीत लिया करते हैं। इस बार उन्होंने एक्ट्रेस नोरा फतेही संग वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मेकअप कर रही नोरा के पीछे कपिल शर्मा कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसे देख नेटिजन्स अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

कपिल ने एक इमोजी के साथ इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- ‘नोरा दे आखे लग लग के #alone’ । वीडियो में नोरा ग्रीन ड्रेस में काफी प्यारी दिखाई दे रही हैं। वहीं मल्टी कलर के सूट-पैंट में कपिल भी काफी जम रहे हैं.

वीडियो की शुरूआत में नोरा आईने में अपना चेहरा दिखाई हुई नजर आ रही हैं, जबकि उनके पीछे खड़े कपिल शर्मा उन्हें देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मेकअप में बिजी नोरा इस बात से एकदम बेखबर हैं कि चोरी-चोरी कपिल शर्मा उन्हें देख रहे हैं। वीडियो के अंतिम भाग में कपिल नोरा को देख काफी खुश होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments