Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

हद है हैवानियत की…. बेटी के प्रेम विवाह से नाराज़ पिता ने पहले लगाई घर में घुृसने पर पाबंदी, फिर पूरे परिवार को तलवार से काट कर उतारा मोैत के घाट

Spread the News

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। बेटी द्वारा प्रेम विवाह किये जाने से आक्रोशित शख्स ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए पत्नी सहित तीन बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया। वहशी पति द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों पर तलवार से हमला करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूरी घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था।

दरअसल आरोपी पिता अपनी बड़ी बेटी के प्रेम विवाह से अक्रोशित था और उसने बेटी के घर आने पर पाबंदी लगा दी थी। बावजूद इसके पत्नी ने अपनी बेटी को घर बुला लिया जिससे अमरदेव राय अक्रोशित्त हो उठा। वो जब काम से घर लौटा तो उसने हत्या का मन बना लिया। घटना के तीन दिन पूर्व उसने तलवार में धार करवाई फिर शुक्रवार की रात घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात जब सारा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, उसी दौरान सनकी तेज धार वाली तलवार लेकर उनके कमरे में पहुंचा और फिर हमला कर दिया।

उसने सबसे पहले अपनी बड़ी बेटी पर तलवार से हमला किया फिर पत्नी और अन्य दो बेटियों के रोकने पर उन पर भी तलवार से हमला कर दिया। उसके वहशीपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने अपने ही खून के रिश्तों पर एक नहीं बल्कि 8-8 बार हमला किया। करीब 20 मिनट तक खुर्सीपार भिलाई में मौत का यह तांडव चलता रहा। जब आरोपी पीछे के रास्ते भागा तब पूरी घटना का खुलासा हुआ।

आरोपी पेशे से ड्राइवर है जो तीन दिन पूर्व ही भिलाई लौटा था। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना में घायल पत्नी और उसके दो बच्चे अभी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments