Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बच्चे पढ़ाई में कामयाब होते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी मां-बाप को होती है: मोहम्मद अकबर अली

Spread the News

जालंधर,1 जून।  दा स्मार्ट इंटरनेशनल स्कूल में फिर पहले की तरह प्रसिद्ध समाज सेवक मोहम्मद अकबर अली की बेटी इकरा ने चौथी कक्षा में 96% नम्बर ला कर कक्षा में फर्स्ट पोजीशन हासिल की जिसकी वजह से स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह पाल में ईकरा की हौसला अफजाई करते हुए कहां की हमारे बच्चे ही हमारे आने वाले वक्त का भविष्य है इन पर हमें नाज है।

इस मौके पर मैनेजमेंट अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह पाल ने मोहम्मद अकबर अली को भी मुबारकबाद भी दी। इस मौके पर मोहम्मद अकबर अली ने कहा कि हमें हर हाल में अपने बच्चों को तालीम देनी चाहिए क्योंकि तालीम के बगैर अपना और अपने मां-बाप और देश का नाम रोशन करना बहुत मुश्किल काम है । और जो भी तालीम पर पूरा ध्यान देते हैं वह बच्चे अक्सर हर तरह के बुरे कामों से बचे रहते हैं इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि शिक्षा पर पहल के आधार पर ध्यान दिया जाए । इस मौके पर मास्टर इस्लाम , मोहम्मद फैजान रजा,साबरीन,ईरम प्रवीण आदि बच्चे साथ रहे ‌।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments