Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

जब बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर बच्ची से नाराज़ होकर बोले – हमें अंकल कह कर आप शर्मिंदा ना करें

Spread the News

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय या कहें लवर बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म से अभिनेता पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म का प्रमोशन और तेज होता जा रहा है। दोनों कलाकार अलग-अलग शोज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंच रहे हैं। जहां एक रणबीर और श्रद्धा हाल ही में ‘कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे, वहीं इसी क्रम में अभिनेता सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडियन आइडल’ में पहुंचे। इस शो में एक कंटेस्टेंट ने रणबीर को अंकल बुलाया और सब सुनकर हंस पड़े।

‘इंडियन आइडल’ के मंच पर रणबीर
‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रहे अभिनेता रणबीर कपूर हाल ही में ‘इंडियन आइडल 13’ के एपिसोड में अपनी आने वाली फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर की शो की एक छोटी सी कंटेस्टेंट से खूब बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई प्यारी-प्यारी बातों ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। बातचीत के दौरान बच्ची ने अभिनेता को ‘अंकल’ कहकर पुकारा, जिसके बाद रणबीर का रिएक्शन देखकर सभी की हंसी छूट गई। इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments