Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

….जब फ्लाइट में अभिनेत्री उर्फी जावेद को नशेड़ी मनचलों की बदतमीज़ी का करना पड़ा सामना

Spread the News

मुंबई।  उर्फी जावेद आमतौर पर अपने लुक्स को लेकर ही चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर कुछ अलग और बेहद अतरंगी लुक अपनाती हैं और जब लोगों को लगता है कि अब वह क्या नया करेंगी, अपने अंदाज से वह सबको चौंका देती हैं। अपने लुक्स को लेकर उर्फी जावेद काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन, हाल ही में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे फ्लाइट में खुलेआम एक्ट्रेस के साथ लड़कों के एक ग्रुप ने बदतमीजी की और जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाते रहे।

दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद मुंबई से गोवा जा रही थीं, इसी दौरान उनके साथ एक अजीब घटना हुई। जिस फ्लाइट में उर्फी थीं, लड़कों का एक ग्रुप भी इससे सफर कर रहा था, जिसने फ्लाइट में अभिनेत्री के साथ खुलेआम बदतमीजी की उर्फी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और अपने साथ हुई घटना पर खुलकर बात की। उर्फी ने इस बात की भी जानकारी दी कि, जब उनके साथ ये सब हो रहा था, ग्रुप के सारे लड़के नशे में थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments