Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

एसपी ने पेश किया बेहतर पुलिसिंग का नमूना- आखिर क्या हुआ ऐसा कि हेलमेट उतारते ही पुलिस कर्मी करने लगे सलाम

Spread the News

छपरा। सारण में पिस्तौल लेकर घूम रहा है एक शख्स पुलिसकर्मियों के लिए चुनौती बन गया।  हालांकि जब पुलिसकर्मियों ने इस शख्स की हकीकत जाना तो सबके होश उड़ गए। दरअसल यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सारण एसपी गौरव मंगला थे, जो पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए सादे वर्दी में घूमने निकले थे। मशरक थाना परिसर सहित आस-पास के चौक-चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लहराते पहुंचे बाइक सवार से सहम गए, किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था और कार्रवाई के बारे में सोच हीं रहे थे कि तभी बाइक सवार ने अपना हेलमेट उतार कर परिचय पत्र दिखाया तब पुलिसकर्मी उस शख्स को सैलूट करने लगे। यह नाटकीय अंदाज पुलिस को अपराधियों से निपटने का उदाहरण सारण पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला द्वारा पेश किया गया।

सारण एसपी डॉ. गौरव मंगला पहले सिविल ड्रेस में दो बाइक पर तीन अन्य अधिकारियों के साथ छपरा से मशरक पहुंचे। महाराण प्रताप चौक पर गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को हड़काया। वहीं मोबाइल पर लगे पुलिसकर्मियों पर सख्ती दिखाते हुए मोबाइल ले लिया। इसके बाद फर्राटा भरते हुए बाइक से मशरक थाना पहुंचे।

ओडी ड्यूटी पर तैनात जमादार विपिन कुमार पर अपराधियों की तरह रिवाल्वर तान दिया तो आस-पास खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। ओडी ऑफिसर भी हैरान रह गया। एसपी ने तुरंत अपना हेलमेट उतारकर आईकार्ड दिखाया तब जाकर स्थिति समान्य हुई। मौके पर एसएचओ के फिल्ड में होने की बात ओडी अधिकारी ने बताया।

एसपी ने अचानक हमले से बचने का दिया बेहतरीन सीख
एसपी यहीं नहीं रुके बाइक से राजपट्टी गोलम्बर पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात दारोगा पर पिस्टल ताना तो दारोगा ने भी अपनी पिस्टल निकालकर तान दिया। तब एसपी ने अपना आईकार्ड दिखाया। इसके दारोगा ने सैलूट किया और एसपी से शाबासी और पुरस्कार पाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments