नई दिल्ली। आज के डिजिटल समय में पूरी दुनिया में ऐपल कंपनी के स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस खूब पसंद किए जाते हैं। कई लोग Apple को लुक के बजाय उसकी सिक्योरिटी की वजह से पसंद करते हैं। लेकिन इसी बीच इसकी सिक्योरिटी से जुड़ी बड़ी खामी सामने आ गई है। इस खामी का पता महाराष्ट्र के एक गांव के युवक ने लगाया है। ये मामला महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से सामने आया है, जहां के अक्कलकुवा तालुका के ओम कोठावड़े ने ऐपल की इज्जत रख ली। खुश होकर कंपनी ने युवक को 11 लाख रुपये का ईनाम दिया है। खुशी की बात ये है कि इस लड़के के टैलेंट की चर्चा हर तरफ हो रही है।
दरअसल ओम ने ऐपल के लैपटॉप की सुरक्षा में खामी खोज निकाली है। ऐपल में पाए गए इस बग को यूज़र्स के डेटा सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा बताया गया। ओम ने इस गलती की ओर कंपनी का ध्यान खींचा, और इसका डेमो कंपनी को दिखाया है, जिसके बाद कंपनी खामी को एक्सेप्ट किया है और उसे 11 लाख रुपये का ईनाम दिया है।



