Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

दावते इस्लामी इंडिया के इजतमा में उलेमाओं ने दिया वतन से मोहब्बत का संदेशः अकबर अली

Spread the News

पंजाब भर से लाखों की तादाद में पहुंचे आशिकाने रसूल ने पैगंबर हज़रत मुहम्मद (स) की शिक्षाओं पर चलने का किया अहद

लुधियाना। ईजतीमा लुधियान के खोखरा माछी वाड़ा में दावते इस्लामी इंडिया का एक दिन का सुन्नतों भरा इजतिमा हुआ, जिसमें मौलाना फिरोज अत्तारी ने कहा पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का फरमान है कि अपने वतन से मोहब्बत करना ईमान की पहचान है किसी भी मुल्क की तरक्की अमन भाईचारा आपसी प्रेम के माहौल में ही हो सकती है। प्यारे नबी ने यहां सबके साथ सही इंसाफ करना यतीमो गरीबों मजदूरों बेसहारों की मदद पड़ोसियों के साथ नेक बर्ताव करना सिखाया। वही चोरी फरेबी झूठ लालच नफरत जैसी बुराइयों से दूर रहने की हिदायत दी,।

यह बात मौलाना रमजान अत्तारी साहब ने कार्यक्रम के दौरान कही दावते इस्लामी इंडिया के शाखा पंजाब द्वारा आयोजित किया गया था ।इस दौरान मौलाना फिरोज़ मदनी ने कहा कि इस्लाम में बेटी की बहुत अहमियत है पैगंबर ए इस्लाम ने 14 सौ साल पहले ही कहा था जिसने बेटी की पैदाइश पर खुशी मनाई वह मेरे साथ जन्नत में जाएगा नौजवान अपनी नजरों की हिफाजत करें अल्लाह ने जिंदगी और जवानी दी है तो उसकी कदर करें अच्छे काम करें और बुराई से खुद भी रुके और अपने दोस्तों को भी रोकें।

इस अवसर पर मौलाना सलाउद्दीन अत्तारी ने कहा इंसान को आखरियत की तैयारी करनी चाहिए। अल्लाह ताआला ने दुनिया में करोड़ों मखलूक को पैदा किया है,इसमें सबसे ऊंचा और अहम मुकाम इंसान का है,हर वो जानदार चीजों को एक ना एक दिन मरना है,इसलिए इंसान को मौत से पहले आखिरत की तैयारी कर लेनी चाहिए दुनिया में इंसान जैसा करम करेगा आखिरत में उसे वैसा ही फल मिलेगा इस अवसर पर बाहर से आने वाले उलमा ए किराम को दीनी किताबें दावते इस्लामी इंडिया की तरफ से दी गई।
इस अवसर पर निगराने दावते इस्लामी पंजाब मौलाना कमरुद्दीन जमाली ने तमाम उलमा और बाहर से आए होए मेहमानों का शुक्रिया अदा क्या और उलमा और जो मेहमान थे उन सब को तोहफे भी पेश किए और कहा उम्मीद है आप आगे भी इस तरह हम सब का दावते इस्लामी इंडिया का खूब साथ देंगे इस नेक काम में इस खुशी के मौके पर , मौलाना कदर बख्स मदनी, मौलाना गुलाम नबी आजाद बादल, मौलाना अजीमुद्दीन फैजानी, सैयद सद्दाम, सलीम अत्तारी, जाहिद अत्तारी, इदारे शरिया पंजाब के सदर हजरत मौलाना फारुख आलम रिजवी हाजी मौलाना अफसर आलम रिजवी अततारी सैयद हजरत मौलाना साबिर अली इमाम बिलाल मस्जिद पंजाब के और सीनियर मुस्लिम जिम्मेदार, मोहम्मद अकबर अली जालंधरी, ने पंजाब नीगरान हाफिज व कारी कमरूद्दीन जमाल अततारी द्वारा दी हुई जिम्मेदारी को बाखुबी निभाया ।

इस मौके पर जिम्मेदार पूर्व मेंबर पंजाब वक्फ बोर्ड अब्दुल सत्तार लिब्रा ,सज्जाद आलम , मासटर फिरोज ,अनवर अली ,के इलावा शाहिद अली सरफराज आलम इंजमामुल हक हाजी बशीर अहमद शहादत अली अमान रजा अंजार अहमद के इलावा सैकड़ों आशिक ए रसूल ने हाजिरी दी और अपनी खुशी का इजहार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments