Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

फिल्म “जवान” को एन्जॉय करने जब एक दिव्यांग पहुँचा वेंटिलेटर के साथ सिनेमाघर फिर..

Spread the News

मुम्बई , 18 सितम्बर । शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी वाली फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं। लेकिन यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। अभी तक 400 करोड़ का आंकड़ा कर चुकी इस फिल्म के प्रति दर्शकों का दीवानापन जस का तस बना हुआ है। एसआरके के फैंस लगातार सिनेमाघरों में उनकी इस फिल्म को एन्जॉय करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक एक दिव्यांग वेंटिलेटर के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंच गया।

सिनेमाघर से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा दिव्यांग का नाम अनीस फारुखी बताया जा रहा है। यह शख्स शाहरुख खान का जडबरदस्त फैन है। फिल्म जवान की वाहवाही को सुनने के बाद सिनेमाघर में जाकर इस फिल्म को देखने की इच्छा घरवालों को बताई। घरवालों ने अनीस की हालत को देखते हुए जवान फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करवाकर उनको फिल्म दिखवाई। फिल्म देखने के बाद अनीस बेहद खुश दिखे। वीडियो में फैन की खुशी देखते ही बन रही हैं।

‘जवान’ फिल्म को डायरेक्टर एटली ने निर्देशित किया है। यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों से भरपूर है। फिल्म में किंग खान का अलग-अलग लुक दिखाया गया है। फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, एजाज खान, प्रियामणि ने शानदार एक्टिंगी की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments