Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

गायिका सुनिधि चौहान का विवाह को लेकर छलका दर्द जिसे सुन नहीं थमेंगे आप के भी आँसू

Spread the News

मुम्बई , 18 सितम्बर।  सुनिधि चौहान आज संगीत की दुनिया में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। सुनिधि चौहान ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, असमी, नेपाली और उर्दू भाषा में भी कई गानों को अपनी आवाज दी है। 40 वर्षीय सिंगर ने 5 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। हाल ही में इस गायिका ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के बारे में खुलकर बात की है।

सुनिधि चौहान ने महज 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान के भाई और कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी कर ली थी। अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने की वजह से बॉबी और सुनिधि दोनों के ही घरवाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, लेकिन इन दोनों ने सबके खिलाफ जाकर घर से भागकर शादी कर ली थी।

जहां एक तरफ सुनिधि चौहान ने अपने प्यार की खातिर परिवार को छोड़ दिया था, वहीं बॉबी खान ने परिवार की जिद्द के आगे घुटने टेक दिए और हार मान ली। बॉबी संग सिंगर की ये शादी एक साल भी नहीं चल पाई और उनका तलाक हो गया। 19 साल में तलाक का दर्द झेलने के बाद उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया और म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया।

अब हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पहली शादी टूटने के बाद भी प्यार और रिश्ते की तरफ उनका नजरिया नकारात्मक नहीं हुआ था। अपनी जिंदगी की गलतियों के बारे में आगे बात करते हुए वह  कहती हैं, “ मैंने काफी गलतियां की हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैं अच्छी चीजों से वंचित नहीं रही।

उनके मुताबिक हर कोई ऐसे हालातों से इतनी आसानी से नहीं निकल पाता है जितनी आसानी से वह निकलीं। सुनिधि का मानना है कि उस मुश्किल वक्त में केवल उनके माता-पिता ही उनका एक मात्र सहारा थे और आज वह जो कुछ भी हैं वो उनकी वजह से ही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments