Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

केजरीवाल से मुलाकात में क्या हुई चर्चा…सीएम मान ने बताई पूरी बात

Spread the News

नई दिल्ली/ चंडीगढ़, 12 फरवरी।    अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके मंत्रियों और आप विधायकों-सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे। पार्टी की राज्य इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष की चर्चा के बीच केजरीवाल ने अपने पंजाब के नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कपूरथला हाउस में हुई बैठक के बारे में मीडिया से बात की और अरविंद केजरीवाल से हुई बातचीत के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ”पंजाब की पूरी कैबिनेट और हमारे सभी विधायकों ने कपूरथला हाउस में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की। दिल्ली चुनाव के दौरान आप की पंजाब इकाई ने कड़ी मेहनत की, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने पंजाब के नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में काफी काम कर रही है। चाहे वह बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का क्षेत्र हो। हमें इन कार्यों में तेजी लानी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments