Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

हम नहीं सुधरेंगे : प्लेन में बैठे एक शख्स का खैनी मलते का वीडियो हुआ वायरल

Spread the News

इंसान में कुछ ऐसी आदतें विकसित हो जाती हैं, जिन्हें आसानी से नहीं बदला जा सकता। यह अलग बात है कि इसके कारण उन्हें कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, फिर भी वे अपना स्वभाव नहीं बदल पाते हैं। फिलहाल ऐसा ही एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है।

हमारे देश का एक बड़ा वर्ग आज भी किसी न किसी नशे का सेवन करता है। ऐसे लोगों को इस बात की परवाह नहीं होती कि वे कहां बैठे हैं और इससे उनके आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है। वायरल हो रहे कथित वीडियो में एक शख्स यही कर रहा है। वो फ्लाइट में बैठे हैं लेकिन उनकी तंबाकू की लत उन्हें मजबूर कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आप विमान में सफर कर रहे एक शख्स को देख सकते हैं, जिसने अपना मास्क उतार रखा है। उसके हाथ में खैनी/जर्दा है, जिसे वह बड़े इत्मीनान से मलता है और फिर धीरे-धीरे मुंह में डालता है।

दिलचस्प बात यह भी है कि खैनी को मुंह में रखने के बाद वे तुरंत मास्क पहन लेते हैं और अपनी यात्रा का आनंद लेना शुरू कर देते हैं। इसी दौरान फ्लाइट में बैठे एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments