गुरदासपुर। मुस्लिम संगठन पंजाब के जिला गुरदासपुर के प्रधान जनाब नजीर मोहम्मद जी की तरफ से एक प्रोग्राम कराया गया जिसमे मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान नईम खान एडवोकेट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उन्होने मुस्लिम भाईचारे को आ रही मुश्किलों के बारे में जाना और उनके मुद्दे सरकार के सामने रखकर उनका हल करवाने का आश्वासन दिया।
नईम खान एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार से समाज में लोग नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं हमें मिलजुल कर आपस में भाईचारे को बढ़ावा देना होगा। जिससे आपस में प्रेम सद्भावना कायम हो सके और देश का लोकतंत्र मजबूत हो इस मौके पर संगठन के युवा प्रधान मोहम्मद सिकंदर , प्रधान बली मोहम्मद ,प्रधान मासूम अली ,इमाम शानू खान आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मोजूद रहे।



