Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

पशु-पक्षियों के लिए जल प्रबंधन हर इंसान की जिम्मेदारीः मास्टर अमरीक सिंह

Spread the News

करतारपुर: 27 मई। समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर ने आज मिशन लोक संदेश का प्रारंभ कर भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का जन संदेश दिया। इसी संदेश के तहत संस्था की वलंटीयर कोआडीनेटर याशिना अरोड़ा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिलवां में पक्षियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पानी के कटोरे रखे और सभी को प्रतिदिन अपनी छतों पर बर्तनों में पानी भर कर पंक्षियों के लिए पानी रखने का संदेश दिया।

संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने कहा कि इतनी गर्मी में हर जीव को पानी की जरूरत होती है और भगवान ने हमें पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है, जिसे हमें पूरी लगन से निभाना चाहिए। इस मौके पर मास्टर अमरीक सिंह, याशीना अरोड़ा, बंकेश अरोड़ा, मैडम बरिंदरजीत कौर, मंजीत कौर, समता, जगदीप कौर और बलविंदर कौर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments