चंडीगढ़, 28 मई। पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की जगह 1100 रुपये देगी, यह घोषणा सीएम भगवंत मान ने संगरूर में लोगों को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि एक बार आपके खाते में पैसा आना शुरू हो गया तो आता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था लेकिन अब हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये देगी।
उन्होंने कहा कि पूरी योजना तैयार कर ली गई है, जल्द ही यह योजना शुरू की जाएगी, जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोटरों पर जो बिजली सब्सिडी जाती है, अगर नहर का पानी 70 फीसदी खेतों तक पहुंच जाए तो 6 से 7 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी बचेगी, जो हर महीने महिलाओं को दी जाएगी।



