Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जलस्तर घटा – राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने खुद अपने कंधों पर उठाये मिट्टी के बोरे

Spread the News

बाढ़ से घिरे लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है जरूरी सामान: कारसेवक

सुल्तानपुर लोधी (डा सुनील धीर) । सतलुज नदी का धुसी बांध दो स्थानों पर टूटने से आई बाढ़ ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, राहत कार्य में जुटे राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल पूरे दिन पानी से घिरे गांवों के लोगों तक लंगर, पीने का पानी और दवाइयां पहुंचाते रहे। संत सीचेवाल के सेवादारों की दो अन्य टीमें नावों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ लोगो को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में भी जुटी रहीं। मंडला छना के पास बांध बांधने के कार्य दूसरे दिन भी युद्ध स्तर पर जारी रहा। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आये और बोरे में मिट्टी भरकर लोहे के टोकरे बनाकर रिंग बांध बनाने में जुट रहे। आज सुबह सबसे पहले संत सीचेवाल राहत सामग्री लेकर नसीरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पीने के पानी की बोतलें और लंगर आदि वितरित किया। जो लोग पानी से घिरे घरों की छतों पर थे, उन तक बाल्टियों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई गई। जालंधर लोकसभा क्षेत्र से शुशील रिंकू भी अपने साथियों के साथ मंडला छन्ना गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने मिट्टी की बोरियां भरकर क्रेट बनाने में मदद की ।
दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के साथ राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर कौर भी नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्हों ने लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनकी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। नावों के माध्यम से संत सीचेवाल द्वारा कारसेवकों की भेजी गई टीम ने कहा कि उन्होंने सुबह से ही गट्टा मुंडी कासू, लाखू की चन्ना, भानेवाल, चकमंडला, जानिया चाहल, मराजवाला आदि गांवों में राहत सामग्री और लंगर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फंसे हुए करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
बांध बनाने का काम अनुभवी सेवादारों को सौंपा गया है जो पिछले 23 वर्षों से पवित्र बेईं की चली कारसेवा में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सेवादारों में संत सुखजीत सिंह, सुरजीत सिंह शंटी, गुरदीप सिंह गोगा, अमरीक सिंह मीका, सतनाम सिंह साधी, सुखजीत सिंह सोनी, तीर्थ सिंह हुंदल, परमजीत सिंह बल, परमजीत सिंह शेरपुर, जगजीत सिंह जग्गी, तजिंदर सिंह, मनजीत सिंह सीचेवाल, हरदीप सिंह टीटू, किन्दर कोटला आदि शामिल हैं। इस राहत जहां समाज सेवी संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments