Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पैसा कमाने सऊदी गया गुलाम, इधर घर बेचकर सचिन के पास भाग आई सीमा हैदरः मलाही

Spread the News

नई द‍िल्‍ली।  भारत और पाक‍िस्‍तान के बीच इन द‍िनों सीमा हैदर और सच‍िन के प्‍यार-मोहब्‍बत और शादी करने का मामला खूब चर्चा में है। दो दुश्‍मन देशों के बीच सीमा और सच‍िन का प्‍यार मीड‍िया की सुर्ख‍ियां बना हुआ है। भारत ही नहीं, पाक‍िस्‍तान में सीमा के यहां इस तरह से भागकर आने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सीमा की कहानी भारत के साथ पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिंध के रहने वाले राणा मलाही कहते हैं कि सीमा हैदर बिना किसी वीजा के पाकिस्तान से इंडिया कैसे पहुंची, उस पर काफी सवाल उठ रहे हैं? सीमा और उसके पति गुलाम हैदर की बातचीत मिस कॉल से शुरू हुई थी। वहीं अब पबजी गेम के जरिये सीमा और सचिन की मुलाकात हुई।

गुलाम का घर बेचकर भागी सीमा!
मलाही बताते हैं क‍ि गुलाम हैदर का कहना है कि वह कराची में पहले रिक्शा चलाता था। बीवी-बच्चों की खातिर ही वह पैसे कमाने सऊदी अरब गया था। उसने पैसे जोड़कर घर खरीदा था, जिसे बेचकर सीमा भारत भाग गई और चारों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। मलाही बताते हैं कि गुलाम लगातार अपील कर रहे हैं कि सीमा को जेल में रखा जाए या पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments