Sunday, November 22, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी:तापमान में गिरावट नहीं, कल ट्राईसिटी के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश

Spread the News

चंडीगढ़, 31 जुलाई | मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में आज और 1 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिनों में शहर में भारी वर्षा होगी। इस दौरान आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। यह बारिश बहुत तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ होगी।

इस मानसून सीजन में मौसम विभाग ने इन दो दिनों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान बाहर न निकलने, पेड़ों का सहारा न लेने और बिजली के तारों से दूर खड़े होने के सुझाव भी दिए हैं।

तापमान में गिरावट नहीं

कल ट्राई सिटी के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 30.4 मिमी बारिश हुई जबकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हल्की बारिश हुई, जिसका पता नहीं चल सका। लेकिन मोहाली में मौसम विभाग ने बारिश दर्ज नहीं की है।

ऐसे में शहर का तापमान गिर नहीं रहा है। कल अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अभी भी सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि दो दिन की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। अभी शहर का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हवा में नमी 91% दर्ज की गई है।

1 अगस्त से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज हुई बारिश के बाद 1 अगस्त से तापमान में गिरावट आएगी। 1 अगस्त को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। 2 अगस्त को तापमान में फिर 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मोहाली में कल अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वह भी 1 अगस्त के बाद गिरना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार हवा में अधिकतम नमी 92% दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम नमी 63% के आसपास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments