Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के 9 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बारिश ने बढ़ाई भाखड़ा बांध की चिंता

Spread the News

चंडीगढ़। मौसम विभाग ने पंजाब के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में आज बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में सुबह हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई, लेकिन हिमाचल में बारिश ने भाखड़ा बांध को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

क्योंकि अगले 3 दिनों में हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसके चलते भाखड़ा बांध में जलस्तर रोजाना 1 से 2 फीट तक बढ़ने की संभावना है। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और उपायुक्त और जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशों के बारे में बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments