Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

‘सनकी है अंजू, उसका कोई अफेयर नहीं’; पाकिस्तान गई भारतीय महिला के पिता का दावा

Spread the News

दिल्ली। आए दिन अजीबोगरीब खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया ने लोगों की मत मारी हुई है। सोशल मीडिया पर प्यार के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं।

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर द्वारा अपने बच्चों के साथ बार्डर पार कर नोएडा में रहने वाले सचिन के पास जाने के मामले के बाद एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। लेकिन इस बार लड़की भारत से है और लड़का पाकिस्तान से। अंजू नाम की एक लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए कानूनी तौर पर पाकिस्तान गई है। अब इन सबके बीच पाकिस्तान गईं अंजू के पिता ने बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा सूबे में अपने फेसबुक दोस्त से मिलने गई भारतीय महिला अंजू के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने दावा किया है कि वह ‘मानसिक रूप से परेशान और सनकी’ है और उनका मानना ​​है कि उसका कोई प्रेम संबंध नहीं है।

ग्वालियर जिले के टेकनपुर कस्बे के पास बोना गांव के रहने वाले गया प्रसाद थॉमस ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोमवार को हुई। मेरे बेटे ने मुझे बताया कि दीदी पाकिस्तान गई हैं लेकिन मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता था।

थॉमस ने कहा कि मेरी बेटी की शादी पहले हो चुकी थी और उसके भिवाड़ी (राजस्थान) चले जाने के बाद मेरा उससे कोई संपर्क नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल यहीं (मध्य प्रदेश के एक गांव) में रह रहा हूं क्योंकि मेरा घर खाली रहता है। मैं समय-समय पर वहां (हरियाणा के फरीदाबाद से जहां वह रहते हैं) जाता रहता हूं।

वह टेकनपुर नहीं आई क्योंकि मैंने उसे कभी बुलाया ही नहीं। वह मानसिक रूप से परेशान है। थॉमस ने कहा कि अंजू तीन साल की उम्र से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने मामा के साथ रह रही थी और वहीं रहते हुए उसकी शादी हो गयी।

अंजू का बिना किसी को बताए पाकिस्तान जाना गलत है। उसके दो बच्चे हैं और वे अपने पिता के साथ हैं। मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है। मुझे नहीं पता कि वह कब पाकिस्तान गईं।’ थॉमस ने कहा, मेरा दामाद बहुत सीधा इंसान है। मेरी बेटी सनकी है लेकिन मेरी बेटी अपने दोस्त के साथ अफेयर नहीं करेगी। वह स्वतंत्र विचारों वाली है लेकिन वह कभी भी इन सब में नहीं पड़ेगी। मैं इसकी गारंटी दे सकता हूं।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों से अंजू की पाकिस्तान में मौजूदगी के बारे में पता चला। डबरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने कहा, ‘हमें मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली। हमने सुना है कि वह वैध वीजा पर वहां (पाकिस्तान) गई थी और उसने कई साल पहले वह क्षेत्र छोड़ दिया था।

20 अगस्त को वीजा खत्म होने के बाद अंजू भारत लौटेंगी। अंजू के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह उनसे मिलने आई थी और 20 अगस्त को वीजा खत्म होने के बाद वह भारत लौटेगी। नसरुल्लाह ने अपने और अंजू के बीच किसी भी तरह के रोमांस की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अंजू मेरे परिवार की अन्य महिलाओं के साथ उनके घर में एक अलग कमरे में रह रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments