Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

विराट कोहली ने विदेश में बजाया डंका- शतक पूरा करते ही चूमा वेडिंग रिंग को…

Spread the News

नई दिल्ली। विराट कोहली क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम है जिसके लिए रिकॉर्ड्स कम मालूम होते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ (IND vs WI) टेस्ट में विराट अपने 500वा अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरे और फैंस की नजरों को अपनी ओर खींच लिया। इस मैच में विराट कोहली ने विदेश में भी शतकों का सूखा खत्म कर दिया है। विंडीज की सरजमीं पर 500वें इंटरनेशनल मैच में कोहली ने अपना डंका बजाया और शतक ठोक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने अपने शतक को पूरा कर लिया है। इसी के साथ वह 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक 9 खिलाड़ियों ने 500 या उससे अधिक मुकाबले खेले हैं लेकिन कोई भी यह कारनामा नहीं कर पाया है।

सचिन तेंदुलकर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, जैक्स कैलिस, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़, महेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा, शाहिद अफरीदी, महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों ने 500 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। मास्टर ब्लास्टर इतने मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इस तरह विराट कोहली ने 500वें मैच में शतक ठोक इतिहास रच दिया है।

विराट ने शतक पूरा करते ही अपनी वेडिंग रिंग को चूमा। पहले टेस्ट में वह 24 रन से अपने शतक से चूक गए थे। लेकिन अब वह विदेश में शतकों का सूखा भी खत्म कर चुके हैं। विराट के बल्ले से घर के बाहर आखिरी सेंचुरी साल 2019 में आई थी। इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के 76 शतक हो चुके हैं।

विराट ने सचिन तेंदुलकर को भी 500 इंटरनेशनल मैच के बाद पीछे छोड़ दिया है। मास्टर ब्लास्टर ने 500 इंटरनेशनल मुकाबलों तक 75 शतकीय पारियां खेली थी जबकि कोहली 76 शतक ठोक चुके हैं। विराट के इस शतक के साथ उनकी टेस्ट फॉर्म को लेकर सवालों पर भी फुलस्टॉप लग गया है।

इतना ही नहीं, विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतकों के मामले में टॉप-3 में एंट्री मार चुके हैं। इस शतक के बाद उन्होंने अपने जिगरी एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा है और जैक कैलिस की बराबरी कर ली है। जिन्होंने विंडीज के खिलाफ 12 शतकीय पारियां खेली हैं।

इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक ठोके थे। अब विराट कोहली इस टीम के खिलाफ 2 और शतक ठोकेंगे तो इस लिस्ट में टॉप पर होंगे। विंडीज के खिलाफ विराट की पारी पर सभी की नजरें जमी होंगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के शतक की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से भी शानदार अर्धशतक देखने को मिले। अब तक टीम इंडिया ने महज अपने 4 बल्लेबाजों को खोया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments