Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मणिपुर में हुई दरिंदगी व हिंसा के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार उठाएं सख्त कदम

Spread the News

करतारपुर। पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव व पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने कहा कि मणिपुर हिसा ने देश के 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार किया है। अख्तर सलमानी ने कहा कि कहा कि हम स्वतंत्र देश में रहते हैं। 80 दिनों से लगातार मणिपुर में हिंसा जारी है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अख्तर सलमानी ने 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने के मामले पर कहा देशवासियों का हृदय आज पीड़ा से भरा पड़ा है मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। यह दरिंदगी पूरी तरह अस्वीकार्य है।

केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार फौरन कदम उठाएं और दोषियों को सख्त सजा दें। और मणिपुर में हो रही हिसा को पूरे तरीके से रोकें और शांति कायम करें। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी, सुलेमान अहमद टेलर, शाहनवाज अहमद मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments