धामी सरकार एवं पुलिस प्रशासन माहोैल खराब करने वालों पर करे सख्त कार्रवाई: सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी
नई दिल्ली/ देहरादून। उतराखंड में लव जिहाद जैसे निराधार मुद्दों को लेकर जिस प्रकार से पिछले कुछ दिनों से उत्तर काशी में दो समुदायों के दरमियान हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, वह बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए विश्व प्रसिद्ध संस्था नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी ने धामी सरकार एवं वहां के पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर ऋषि – मुनियों की धरती पर दो समुदायों के बीच प्यार- मुहब्बत स्थापित करने में प्रशासन विफल है तो यह देश के लिए एक खतरे की घंटी है।
मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि उत्तर काशी में कुछ शरारती तत्वों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाते हुए मुसलमानों की दुकानों, मकानों पर हमला करके उन्हें पलायन पर मजबूर किया जाना एक सेकुलर एवं धर्मनिरपेक्ष देश में रहने वाले लोगों के लिए बहुत ही निंदनीय एवं शर्म की बात है। क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम का नारा लगा कर लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर करना उन की शिक्षाओं को धुंदला करने जेैसा है। धामी सरकार के साथ साथ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को भी 15 जून को मुसलमानों के खिलाफ होने वाली महा पंचायत पर कड़ी निगाह रखते हुए हालात को तनाव पूर्ण होने से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।




