Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना: टांगो पर अफीम बांधकर बेचने जा रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, झारखंड से करता था तस्करी

Spread the News

खन्ना, 23 दिसंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। ड्रग तस्कर नए-नए तरीके बदलकर ड्रग सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खन्ना में सामने आया है। यहां झारखंड का एक तस्कर टांग पर अफीम बांधकर ला रहा था, जिसे नाके पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान झारखंड के चतरा जिले के बांदु गांव निवासी रंजीत कुमार साहू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की टीम ने दोराहा में नाकाबंदी की थी। इसी बीच रंजीत कुमार बस से उतर गया और पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। उसे घबराया हुआ देख पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका। पुलिस ने तलाशी ली तो ऐसा लगा जैसे टांग पर कुछ है। पुलिस ने कपड़े उतारे तो देखा कि दोनों जांघों पर बंधे लिफाफे में अफीम लिपटी हुई थी।

खन्ना के एसएसपी अमनित कोंडल ने कहा कि जिस तरह से पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी की गई और पोस्ट पर गहन तलाशी ली गई, उसी के चलते पुलिस को सफलता मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments