फिल्लौर, 23 दिसंबर | यहां एक भयानक खबर सामने आई है। कलयुग के इस दौर में इंसान इतना गिर चुका है कि वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। देर रात ऐसा ही एक मामला फिल्लौर के मोहल्ला रविदासपुरा से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने 2 महीने के कुत्ते के पिल्लों को बेरहमी से काटकर मार डाला और एक पिल्ले को तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वे अपने साथ 2 पिल्ले के बच्चे भी ले गया। गांव के लोगों का कहना है कि यह सब काम किसी तांत्रिक का लगता है, जिसने अपनी किसी मनोकामना को पूरा करने के लिए इन मासूमों को शिकार बनाया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



